
भारी सुरक्षा के बीच गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई कोर्ट मे हुआ पेश, कोर्ट ने दिया इतने दिनों का रिमांड
चंडीगढ़, 1 जुलाई (विश्ववार्ता) गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को आज मोगा कोर्ट में पेश किया गया। धारा 307 के एक मामले में मोगा पुलिस बठिंडा जेल से बिश्नोई को भारी सुरक्षा में लेकर अदालत पहुंची। चार्ज फ्रेम करने के बाद अदालत ने लॉरेंस को 17 जुलाई तक ज्यूडिशियल रिमांड पर बठिंडा जेल भेज दिया।
वहीं, आम आदमी पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई की अध्यक्ष और सिंगरौली महापौर रानी अग्रवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर ग्वालियर रैली को लेकर एक पोस्टर साझा किया। इस पोस्टर के मुताबिक, ग्वालियर के मेला ग्राउंड पर शनिवार को दोपहर 2 बजे महारैली होने वाली है।























