
भारी बारिश के बाद चंडीगढ सुखना लेक मे खोले गए फ्लड गेट
चंडीगढ, 26 सिंतबर (विश्ववार्ता):चंडीगढ़ में लगातार कई दिनो की बारिश के बाद सुखना का जल स्तर बढ गया जिसे देखते हुए सुखना लेक के फ्लड गेट खोल दिए गए हैं। इससे अब स्थानीय इलाकों में लोगों को दिक्कत झेलनी पड़ सकती है। चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी करके लोगों को एहतियात बरतने को कहा है।
चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को चेतावनी दी है कि किसी भी हादसे से बचने के लिए इन सडक़ों का प्रयोग न करें। लोगों को वैकल्पिक रूट अपनाने की सलाह दी गई है। ।





















