
भारी बारिश के बाद आज पहले दिन पंजाब मे स्कूल खुलने के बाद शिक्षा विभाग ने जारी किये आदेश
स्कूल प्रमुखों को जारी किये खास निर्देश
चंडीगढ़, 17 जुलाई (विश्ववार्ता) पंजाब मे गत दिनो भंयकर बारिश के बाद आज पंजाब भर स्कूल खुल गये है मिड डे मिल को लेकर डायरैक्टर जनरल ऑफ स्कूल एजुकेशन (डी.जी.एस.ई.) विनय बुबलानी ने स्कूल प्रमुखों को खास निर्देश जारी किए हैं। सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को जारी किए पत्र में डी.जी.एस.ई. ने कहा है कि अगर किसी स्कूल में बारिश का पानी आने की वजह से अनाज या अन्य सामान भीगने की नौबत आई हो तो बच्चों का खाना बनाने के लिए उक्त अनाज का उपयोग न किया जाए। इसके स्थान पर अपने स्तर पर प्रबंध करके बच्चों को साफ-सुथरा एवं पौष्टिक भोजन स्वच्छ जगह पर बिठाकर खिलाया जाए। बता दें कि राज्यभर के स्कूल सोमवार से खुल रहे हैं। बच्चों को मिड-डे मील मिल सके, इसलिए डी.जी.एस.ई. पूरी तरह से गंभीर दिख रहे हैं।























