
चंडीगढ, 17 दिसंबर (विश्ववार्ता) टी20 सीरीज 1-1 से ड्रॉ होने के बाद अब भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज (रविवार) से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. वनडे सीरीज में केएल राहुल भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगे। वहीं एडन मार्करम दक्षिण अफ्रीका की अगुवाई करेंगे।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 17 दिसंबर को जोहान्सबर्ग में पहला वनडे खेला जाएगा। वनडे सीरीज का पहला मैच भारतीय समय के अनुसार दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा। वहीं दूसरा और तीसरा वनडे शाम 4:30 बजे से शुरू होगा। दूसरा वनडे मैच 19 दिसंबर को गकेबेरहा और तीसरा व अंतिम वनडे मैच 21 दिसंबर को पार्ल में खेला जाएगा।
मैच की पूर्व संध्या पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान राहुल ने कहा कि रिंकू ने टी20 अंतरराष्ट्रीय और फर्स्ट क्लास क्रिकेट दोनों में प्रभावी प्रदर्शन किया है। भारत ने वनडे सीरीज के लिए युवा टीम का चयन किया है। स्क्वॉड में पहली पसंद के क्रिकेटरों की गैरमौजूदगी में युवाओं के पास बड़े मंच पर अपनी काबिलियत साबित करके टीम में अपनी स्थिति मजबूत करने का अच्छा मौका है।
दक्षिण अफ्रीका: रीजा हेंड्रिक्स, टोनी डी जोरजी, रसी वान डर डुसेन, एडेन मार्करम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, एंडिले फेहलुकवायो, केशव महाराज, नंद्रे बर्गर, तबरेज शम्सी, लिजाड विलियम्स, वियान मुल्डर, ओटनील बार्टमैन, मिहलाली मपोंगवाना, काइल वेरेन।
भारत: रजत पाटीदार, साई सुदर्शन, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, आवेश खान, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, युजवेंद्र चहल, तिलक वर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, आकाश दीप।





















