
भारत-श्रीलंका दूसरे वनडे मे श्रीलंका ने जीता टॉस
पढिये श्रीलंका कप्तान ने क्या लिया फैैसला
चंडीगढ, 12 जनवरी (विश्ववार्ता) कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर आज भारत-श्रीलंका वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। श्रीलंका के कप्तान दसुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है। भारत की प्लेइंग-11 में एक बदलाव हुआ है। लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल पूरी तरह फिट नहीं हैं। उनके स्थान पर कुलदीप यादव को मौका दिया गया है।
दोनो टीमे इस प्रकार है। भारत : -भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, उमरान मलिक, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव।
श्रीलंका: नुआनिदु फर्नांडो, कुसल मेंडिस, अविष्का फर्नांडो, धनंजय डिसिल्वा, चरिथ असलंका, दसुन शनाका (कप्तान), वनिंदु हसारंगा, चमिका करुणारत्ने, दुनिथ वेलागे, कसुन रजिता, लाहिरु कुमारा।























