
भारत-श्रीलंका दूसरा वनडे: श्रीलंका की पूरी टीम 215 पर सिमटी
भारतीय गेंदबाजो ने किया शानदार प्रदर्शन
चंडीगढ, 12 जनवरी (विश्ववार्ता) भारत-श्रीलंका वनडे सीरीज का दूसरे मुकाबले मे श्रीलंका की पूरी टीम 215 रनो पर सिमट गई है। श्रीलंका ने वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारत को 216 रनों का टारगेट दिया है। डेब्यू मैच खेल रहे नुआनिदु फर्नांडो (50) ने अर्धशतकीय पारी खेली। विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस 34 रन और वनिंदु हसरंगा 21 रन बनाकर आउट हुए। अविष्का फर्नांडो ने 20 रन बनाए। कप्तान दसुन शनाका 2 रन ही बना सके। भारतीय टीम की ओर से स्पिनर कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज ने 3-3 विकेट झटके। जबकि तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने 2 विकेट मिले।























