भारत विश्व कप 2023 टीम की घोषणा, रोहित शर्मा की अगुवाई में खेलेगा भारत
चंडीगढ, 5 सिंतबर (विश्ववार्ता) क्रिकेट विश्वकप 2023 के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। लंबे समय की प्रतिक्षा के बाद चयनकर्ता समिति के प्रमुख अजित अगरकर ने रोहित शर्मा की मौजूदगी में टीम इंडिया की घोषणा की। अजित अगरकर ने बताया कि इस विश्वकप में रोहित शर्मा टीम की कप्तानी संभालेंगे, जबकि उपकप्तान की जिम्मदारी हार्दिक पांड्या के कंधे पर होगी। हालांकि, तिलक वर्मा, संजू सैमसन और प्रसिद्ध कृष्णा विश्व कप का टीम का हिस्सा नहीं हैं।
इसके अलावा बीसीसीआई की ओर से जारी 15 खिलाड़ियों में शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, अक्षर पटेल, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव के नाम शामिल हैं।
























