
भारत में पहली बार विश्व टेबल टेनिस सीरीज प्रतियोगिता
यह राज्य करेगा टेबल टेनिस’ आयोजन की मेजबानी
चंडीगढ, 24 दिसंबर (विश्ववर्ता) भारत में पहली बार विश्व टेबल टेनिस (डब्ल्यूटीटी) सीरीज प्रतियोगिता का आयोजन 27 फरवरी से पांच मार्च के बीच यहां गोवा में किया जाएगा। शीर्ष टीयर के डब्ल्यूटीटी स्टार कंटेंडर गोवा 2023 टूर्नामेंट का आयोजन यहां गोवा विश्वविद्यालय परिसर में स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी इंडोर स्टेडियम में किया जाएगा। डब्ल्यूटीटी ने कहा कि डब्ल्यूटीटी स्टार कंटेंडर गोवा 2023 का आयोजन 27 फरवरी से पांच मार्च तक गोवा यूनिवर्सिटी के श्यामा प्रसाद मुखर्जी इंडोर स्टेडियम में किया जाएगा।





















