
भारत में जारी वनडे विश्व कप मे दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका मैच में लगी रिकॉड्र्स की झड़ी
द. अफ्रीका ने तोडा वल्र्ड कप का रिकॉर्ड,300 गेंद में 428 दिल्ली में रिकॉर्ड की झड़ी
दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को हराया
चंडीगढ़, 8 अक्तूबर (विश्ववार्ता)भारत में जारी वनडे विश्व कप के चौथे ही मैच में रिकॉड्र्स की झड़ी लग गई। आईसीसी वल्र्ड कप 2023 के चौथे मैच में साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका को 102 रन से हराकर जीत से आगाज किया है। साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 428 रन लगाए। श्रीलंका की पूरी टीम 326 बनाकर ऑल आउट हो गई।दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका के खिलाफ 50 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 428 रन बनाकर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। यह विश्व कप इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर रहा।
इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम था। उन्होंने 2015 विश्व कप में पर्थ में अफगानिस्तान के खिलाफ 50 ओवर में सात विकेट पर 417 रन बनाए थे। वहीं, दक्षिण अफ्रीका ने विश्व कप में तीसरी बार 400+ का स्कोर बनाया। यह टीम ऐसा करने वाली पहली टीम है। दूसरे नंबर पर भारत और ऑस्ट्रेलिया हैं, जिन्होंने एक-एक बार ऐसा किया है।
विश्व कप के उच्चतम स्कोर
| टीम | स्कोर | खिलाफ | मैदान | साल |
| द. अफ्रीका | 428/5 (50) | श्रीलंका | दिल्ली | 2023 |
| ऑस्ट्रेलिया | 417/7 (50) | अफगानिस्तान | पर्थ | 2015 |
| भारत | 413/5 (50) | बरमूडा | पोर्ट ऑफ स्पेन | 2007 |
| द. अफ्रीका | 411/4 (50) | आयरलैंड | कैनबरा | 2015 |
| द. अफ्रीका | 408/5 (50) | वेस्टइंडीज | सिडनी | 2015 |
| श्रीलंका | 398/5 (50) | केन्या | कैंडी | 1996 |
वनडे की एक पारी में तीन शतक
*दक्षिण अफ्रीका vs वेस्टइंडीज, जोहानिसबर्ग, 2015
*दक्षिण अफ्रीका vs भारत, वानखेड़े, 2015
*इंग्लैंड vs नीदरलैंड, अम्स्टेलवीन, 2022
*दक्षिण अफ्रीका vs श्रीलंका, दिल्ली 2023*
वनडे विश्व कप में शतक लगाने वाले दक्षिण अफ्रीकी विकेटकीपर
*107* रन: एबी डिविलियर्स vs वेस्टइंडीज, दिल्ली 2011
*134 रन: एबी डिविलियर्स vs नीदरलैंड, मोहाली 2011
*100 रन: क्विंटन डिकॉक vs श्रीलंका, दिल्ली 2023





















