
दिल्ली, 7 मई (विश्ववार्ता): आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा आज बुद्ध पूर्णिमा की आप सभी को बधाई हो, मानवता की सेवा करने वाले बुद्ध के सच्चे अनुयायी है। पीएम ने कहा हमारा काम सेवा भाव से होना चाहिए, आज जो संकट की घडी पूरी दुनिया पर आई है उसमे निस्वार्थ भाव से आगे आकर मानवता की सेवा करे, संकट की ये घड़ी लोगों की सहायता के लिए आगे आये। पीएम मोदी ने कहा भारत विश्व हित में काम कर रहा है और करेगा और करता रहेगा।





















