
भारत-बांग्लादेश दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल जारी
बांग्लादेश के उखडे 4 विकेट, जानिये क्या हुआ है अब तक का स्कोर
चंडीगढ, 24 दिसंबर (विश्ववर्ता) भारत-बांग्लादेश दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल जारी है। मीरपुर में दिन के दूसरे सेशन में बांग्लादेश ने दूसरी पारी में 40 ओवर मे 4 विकेट पर 97 रन बना लिए हैं। जाकिर हसन और लिटन दास नाबाद हैं। जाकिर हसन पहला अर्धशतक जमा चुके हैं। मुश्फिकुर रहीम (9) को अक्षर पटेल ने आऊट कर दिया। उनसे पहले कप्तान शाकिब अल हसन (13 रन), मोमिनुल हक (5) और नजमुल हसन शान्तो (5) जल्दी आउट हुए।





















