
भारत बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट का अंंतिम दिन आज
भारत जीत से 4 विकेट दूर
चंडीगढ़, 17 दिसंबर (विश्व वार्ता): भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच का आज अंतिम दिन हेै भारत जीत से 4 विकेट दूर है। 513 रन का टारगेट चेज करते हुए बांग्लादेश ने अपनी दूसरी पारी में 102 ओवर मे 6 विकेट पर 272 रन बनाकर संघर्ष करती दिख रही है। विकेटकीपर बल्लेबाज नुरुल हसन (4) को अक्षर ने पंत के हाथों कैच कराया। पटेल ने एक ओवर में दो विकेट लिए। इससे पहले कल भारत ने दूसरी पारी में दो विकेट पर 258 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी और बांग्लादेश को 512 रनो का विशाल टारगेट दिया है।
भारत की ओर से अक्षर पटेल ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए हैं। उमेश यादव, रविचंद्रन अश्विन और कुलदीप यादव को 1-1 विकेट मिला है। मैच के आखिरी दिन रविवार को बांग्लादेश को जीत के लिए 241 रन बनाने होंगे।चौथे दिन के खेल में बांग्लादेश की ओर से जाकिर हसन (100) ने अपने डेब्यू टेस्ट में शतक जमाया। वे डेब्यू पर शतक जमाने वाले चौथे बांग्लादेशी बल्लेबाज बने हैं।





















