
भारत-न्यूजीलैंड दूसरा वनडे शुरू
न्यूजीलैंड को लगा पहला झटका
चंडीगढ, 21 जनवरी (विश्ववार्ता) भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीता है और पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया है। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3.4 ओवर में एक विकेट पर 5 रन बना लिए हैं। ड्वेन कॉन्वे और हेनरी निकोलस क्रीज पर हैं। फिन एलेन खाता नहीं खोल सके। उन्हें मोहम्मद शमी ने बोल्ड कर दिया।























