
भारत-न्यूजीलैंड तीसरा वनडे शुरू
न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, पढिये क्या लिया फैसला
चंडीगढ, 24 जनवरी (विश्ववार्ता):भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला इंदौर के होलकर स्टेडियम मे शुरू हो चुका है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीता और टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। भारत पहले ही सीरीज मे 2-0 से आगे है और सीरीज पर कब्जा जमा चुका है। आज के मैच मे भारतीय टीम इस प्रकार रोहित शर्मा ने अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज की जगह उमरान मलिक और चहल को मौका दिया गया है। वहीं, कीवी कप्तान टॉम लॉथम ने शिप्ले की जगह डफी को प्लेइंग में शामिल किया है। भारतीय टीम इस प्रकार: भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, उमरान मलिक, कुलदीप यादव और यजुवेंद्र चहल।























