
भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी-20 मैच आज
आज करो या मरो वाला होगा मुकाबला
चंडीगढ, 29 जनवरी (विश्ववार्ता) भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. टीम इंडिया के लिए यह ‘करो या मरो’ का मुकाबला होगा. दरअसल, इस सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के हाथों 21 रन से शिकस्त मिली थी. ऐसे में भारतीय टीम को सीरीज बचाने के लिए हर हाल में लखनऊ में होने वाला टी20 मैच जीतना होगा। लखनऊ में मैच के दौरान तापमान 13 से 15 डिग्री के बीच बना रहेगा. यहां मैच के दिन बारिश के कोई आसार नहीं है. यानी मैच बिना बाधा के संपन्न हो सकेगा.





















