
भारत ने साउथ अफ्रीका को तीसरे वनडे मे हराकर सीरीज पर किया कब्जा
चंडीगढ़, 11 अक्तूबर (विश्ववार्ता): भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरे मुकाबले में भारत ने 7 विकेट से शानदार जीतकर सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका 99 रन पर ढेर हो गई. जबाव में भारतीय टीम ने 19.1 में तीन विकेट खोकर लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया. इसी के साथ भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज भी अपने नाम कर ली. भारत के लिए कुलदीप यादव ने सर्वाधिक चार विकेट झटके. वहीं सिराज, अहमद और सुंदर ने 2-2 विकेट चटकाये.
जानकारी के लिए बतां दे कि ये 12 साल के बाद पहला मौका है, जब भारतीय टीम ने अपनी सरजमीं पर साउथ अफ्रीका से कोई वनडे सीरीज जीती है। इससे पहले 2010 में टीम इंडिया ने आखिरी बार 2-1 से सीरीज जीता था। वहीं, 2015 में धोनी की कप्तानी में 5 मैचों की वनडे सीरीज में भारत को 2-3 से हार मिली थी।























