
भारत ने श्रीलंका को हराकर जीता महिला एशिया कप
चंडीगढ़, 15 अक्तूबर (विश्ववार्ता ) एशिया कप 2022 के फाइनल मुकाबला आज भारतीय महिला टीम व श्रीलंका के बीच हुआ। जिसमे भारतीय ने श्रीलंका को हराकर एशिया कप पर कब्जा कर लिया है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 65 रन बनाए हैं। सातवीं बार महिला एशिया कप जीतने के लिए भारत के सामने 66 रन का लक्ष्य है। जिसे भारतीय टीम ने 8.3 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 71 रन बनाकर मैच जीत लिया।.























