
भारत ने श्रीलंका को पारी की हार से हराया
दो टेस्ट सीरीज की सीरीज में 1-0 की बढ़त
सर जडेजा ने बैट और बॉल से किया कमाल, चटकाये 9 विकेट
चंडीगढ़, 6 मार्च (विश्व वार्ता) भारत ने श्रीलंका को पारी की हार से हराकर मोहाली टेस्ट पर विजयी प्राप्त कर ली है। भारत ने मोहाली में खेले गए पहले टेस्ट मैच में श्रीलंका को पारी और 222 रन से हरा दिया है। इसके साथ ही भारतीय टीम ने दो टेस्ट सीरीज की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।






















