
भारत ने श्रीलंका को दूसरे वनडे मे हराया
श्रीलंका से लगातार 10वीं वनडे सीरीज जीती
चंडीगढ, 13 जनवरी (विश्ववार्ता)भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ लगातार दसवीं वनडे सीरीज जीती है. दोनों टीमों बीच साल 2006 में तीन मैचों की वनडे सीरीज 0-0 से ड्रॉ रही थी. उसने 3 मैचों की होम सीरीज में श्रीलंका पर 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। भारत ने दूसरा मुकाबला 4 विकेट से अपने नाम कर लिया
कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम 39.4 ओवर में 215 रन पर आउट हो गई।जवाब में टीम इंडिया ने 43.2 ओवर में 6 विकेट पर जरूरी रन बना डाले। केएल राहुल ने 64 रन की मैच जिताऊ पारी खेली। जबकि उप कप्तान हार्दिक पंड्या ने 36 रनों का योगदान दिया। दोनों के बीच 5वें विकेट के लिए 119 बॉल पर 75 रन की साझेदारी हुई। एक समय भारतीय टीम ने 86 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे।





















