भारत ने तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज को हराया
3-0 से सीरीज भी जीती
चंडीगढ़, 28 जुलाई (विश्ववार्ता) भारत और वेस्टइंडीज के तीन वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क ओवल मैदान में खेला गया. टीम इंडिया ने शुभमन गिल और युजवेंद्र चहल की बदौलत वेस्टइंडीज की टीम बारिश से प्रभावित मैच में 119 रन से हराया. इसके साथ ही शिखर धवन की अगुवाई में टीम इंडिया ने वनडे सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया. वेस्टइंडीज की शुरुआत बहुत खराब रही। मोहम्मद सिराज ने एक ही ओवर में काइल मेयर्स और शेमार ब्रूक्स का विकेट लिया। दोनों के आउट होने के बाद शाई होप ने कुछ देर तक पारी संभाली, लेकिन वो 33 गेंद में 22 रन बनाकर आउट हो गए।इसके बाद कोई भी कैरेबियाई बल्लेबाज भारतीय आक्रमण के आगे नहीं टिक पाया।