
भारत ने बांग्लादेश को हराया, सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग तय
चंडीगढ़ 3 नवंबर (विश्ववार्ता) एडिलेड में भारत और बांग्लादेश के बीच बुधवार को खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 12 मैच में रोहित शर्मा एंड कंपनी ने DLS Method के तहत 5 रन से जीत हासिल की. बांग्लादेशी टीम भारत द्वारा दिए गए 185 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी थी लेकिन बारिश ने बीच में खलल डाला. जिसके बाद बांग्लादेश को जीत के लिए 16 ओवर में 151 रन का संशोधित लक्ष्य मिला था. हालांकि वो अपने 6 विकेट गवांकर 145 रन ही बना सके. लिटन दास ने 60 रनों की शानदार पारी खेली, नजमुल हुसैन शान्तो (21 रन) ने भी उनका बखूबी साथ दिया. हालांकि बांग्लादेश का और कोई खिलाड़ी क्रीज पर टिक नहीं पाया और यहीं चीज भारत के लिए वरदान साबित हुए. अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या ने दो-दो विकेट झटके. विराट कोहली को उनकी नाबाद 64 रनों की विस्फोटक पारी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया.





















