
भारत ने पहले टी-20 में आयरलैंड को हराया
चंडीगढ, 27 जून: ( विश्ववार्ता) भारतीय टीम ने आयरलैंड को सीरीज के पहले टी20 मैच में 7 विकेट से हरा दिया. डबलिन में खेले गए वर्षा बाधित इस मुकाबले में भारतीय टीम की कप्तानी संभाल रहे ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने टॉस जीता और आयरलैंड को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. बारिश के कारण यह मैच प्रति पारी 12-12 ओवर का कर दिया गया था। आयरलैंड ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर 108 रन बनाए भारत ने फिर 9.2 ओवर में 3 विकेट खोकर ही लक्ष्य हासिल कर लिया.






















