
भारत ने न्यूजीलैंड को दूसरे वनडे मे भी हराया
सीरीज मे 2-0 की बनाई बढत
चंडीगढ, 21 जनवरी (विश्ववार्ता):गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और रोहित शर्मा की अर्धशतकीय पारी के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 8 विकेट से जीत लिया है। इस जीत के साथ ही भारत ने अपने घर में लगातार 7वीं वनडे सीरीज जीत ली है। टीम पिछले चार साल से होम वनडे सीरीज नहीं हारी है। यह वनडे में भारत की लगातार छठी जीत भी है। इसके साथ ही भारत ने 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। सीरीज का आखिरी मुकाबला 24 जनवरी को इंग्लैंड में खेला जाएगा। रायपुर के शहीर वीर नरायण सिंह स्टेडियम पर भारत ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला लिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड टीम 34.3 ओवर में 108 रन ऑलआउट हो गई























