
भारत ने नीदरलैंड के सामने 20 ओवर मे रखा इतने रनों का लक्ष्य
कोहली-सूर्यकुमार ने मचाया ताडंव
नीदरलैंड को पहला झटका
चंडीगढ, 27 अक्तूबर (विश्ववार्ता): भारत ने नीदरलैंड के सामने 180 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में दो विकेट गंवाकर 179 रन बनाए। जबाव मे नीदरलैड ने 3.3 ओवर मे1 विकेट के नुकसान पर 12 रन बना लिये है। विराट कोहली 44 गेंदों में 62 रन और सूर्यकुमार यादव 25 गेंदों में 51 रन बनाकर नाबाद रहे। कोहली ने अपनी पारी में तीन चौके और दो छक्के लगाए। वहीं, सूर्यकुमार ने सात चौके और एक छक्का लगाया। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 48 गेंदों में 95 रन की साझेदारी हुई। आखिरी पांच ओवर में भारत ने बिना कोई विकेट गंवाए 65 रन बनाए।























