
भारत ने दक्षिण अफ्रीका दूसरे टी-20 मुकाबले मे हराया, सीरिज मे 2-0 की अजेय बनाई बढ़त
मिलर का तूफानी शतक बेकार
चंडीगढ़, 3 अक्तूबर (विश्ववार्ता) भारतीय किक्रेट टीम ने दूसरे टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 16 रन से हरा दिया है। इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 237 रन बनाए। इसके जवाब में अफ्रीकी टीम 221 रन ही बना सकी। इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की ओर से डिकॉक ने नाबाद 69 और डेविड मिलर ने 106 रनों की शानदार पारी खेली।





















