
भारत ने इतने साल बाद इंग्लैंड में जीता वनडे सीरीज
चंडीगढ़, 18 जुलाई ( विश्व वार्ता) भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा मैच पांच विकेट से जीतकर तीन मैचों की वनडे सीरीज पर कब्जा कर लिया है। ऋषभ पंत के पहले वनडे शतक की बदौलत टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हरा दिया। भारत ने 8 साल बाद इंग्लैंड में सीरीज जीती है। इंग्लैंड ने पहले खेलकर 259 रन बनाए। हार्दिक ने 4 विकेट लिए। जवाब में भारत के 72 रन पर 4 विकेट गिर गए थे। फिर हार्दिक ने 71 और पंत ने नाबाद 125 रन बनाकर मैच पलट दिया।





















