
टीम इंडिया ने लगातार 6वीं सीरीज जीती
दिल्ली, 21 मार्च (विश्ववार्ता) भारतीय टीम ने इंग्लैंड को आखिरी और निर्णायक T-20 में 36 रन से हरा दिया। इसी के साथ 5 T-20 की सीरीज 3-2 से अपने नाम कर ली। 2 साल से अजेय टीम इंडिया ने लगातार 6वीं सीरीज जीती है। वहीं, इंग्लैंड टीम 9 साल से भारतीय जमीन पर कोई द्विपक्षीय T-20 सीरीज नहीं जीत सकी। शनिवार के मैच में भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट गंवाकर 224 रन बनाए। यह सीरीज में किसी भी टीम का बेस्ट स्कोर है। साथ ही यह टीम इंडिया का T-20 इंटरनेशनल में इंग्लैंड के खिलाफ सबसे बड़ा और ओवरऑल चौथा सबसे बड़ा स्कोर है। इसके जवाब में इंग्लिश टीम 8 विकेट गंवाकर 188 रन ही बना सकी।



















