
भारत ने इंग्लैंड को दिया जीत के लिए 378 रनो का लक्ष्य
भारत की दूसरी पारी सिमटी
चंडीगढ़, 4 जुलाई ( विश्ववार्ता) भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवें टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल जारी है। भारत ने इंग्लैंड के सामने 378 रन का लक्ष्य रखा है। टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में 416 रन बनाए थे, जबकि इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 284 रन बनाए। इस तरह भारतीय टीम को 132 रन की लीड मिली। भारत ने अपनी दूसरी पारी में 245 रन बनाए और 132 रन मिलाकर 377 रन की बढ़त हासिल की। इस तरह इंग्लैंड को 378 रन का लक्ष्य मिला। दूसरी पारी मे इंग्लैंड ने बिना नुकसान के 9 रन बना लिये है।























