
भारत ने अंतिम वनडे मैच मे बांग्लादेश को दी करारी हार
बांग्लादेश के खिलाफ की वनडे में अब तक सबसे बड़ी जीत
चंडीगढ़, 11 दिसंबर (विश्व वार्ता) भारत ने तीन वनडे मैचों की सीरीज के आखिरी मैच में बांग्लादेश को 227 रन से हरा दिया। टीम इंडिया की बांग्लादेश के खिलाफ वनडे में यह सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले उसने 11 अप्रैल 2003 को ढाका में 200 रन से जीत हासिल की थी। युवा बल्लेबाज ईशान (210 रन) और पूर्व कप्तान विराट कोहली (113 रन) की पारियों की बदौलत टीम इंडिया ने इस मैच में 400 रन का आंकड़ा भी पार किया।





















