
भारत-नेपाल दिव्यांग टी-20 क्रिकेट सीरीज पर भारत का 3-0 से कब्जा
चंडीगढ़, 6 मार्च (विश्व वार्ता) भारत-नेपाल दिव्यांग क्रिकेट सीरिज को भारत की टीम ने फाईनल मैच में 92 रनों से नेपाल को हराकर सीरिज को 3-0 से जीत लिया है। भिवानी में आयोजित इस तीन से पांच मार्च तक आयोजित तीन दिवसीय टी-20 भारत-नेपाल दिव्यांग क्रिकेट सीरिज का कप भारत को मिला। फाईनल मैच में भारत ने 198 रन बनाए थे। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए 17 ऑवर में नेपाल की टीम 106 रन बनाकर ऑल आऊट हो गई। इस प्रकार 92 रन से भारत की दिव्यांग क्रिकेट टीम ने नेपाल को हराकर सीरिज पर 3-0 से कब्जा किया। इस प्रतियोगिता आयोजन बीसीसीआई से पोषित दिव्यांग क्रिकेट की संस्था डीसीसीआई व पीसीसीआई ने संयुक्त रूप से आयोजित करवाया था।





















