
भारत-नीदरलैंड मैच के बीच शख्स ने किया अपने प्यार को प्रपोज
तस्वीरें सोशल मीडिया पर हुई वायरल
चंडीगढ, 28 अक्तूबर (विश्ववार्ता): टी-20 वल्र्ड कप आस्ट्रेलिया मे खेला जा रहा है जहां सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर एक तरफ जहां भारत-नीदरलैंड का मैच खेला जा रहा था वही दूसरी तरफ स्टेडियम में किसी का प्यार परवान चढ़ गया। दरअसल भारत-नीदरलैंड मैच के दौरान सिडनी स्टेडियम में एक शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड को घुटनों के बल बैठकर शादी के लिए प्रपोज किया और उसे हां में जवाब मिला। अब ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। शख्स ने घुटनों के बल बैठकर लडकी को प्रपोज किया फिर उसे जवाब हां में मिलता है। इसके बाद दोनों एक-दूसरे को गले से लगा लेते हैं और वहां मौजूद अन्य दर्शक तालियां बजाकर उनका अभिवादन करते हैं और उनकी खुशियों में शामिल होते हैं।























