
भारत निर्वाचन आयोग की टीम ने पंजाब मे नशों, नकदी और शराब की तस्करी को रोकने के लिए निगरानी बढ़ाने के दिए निर्देश
आचार संहिता को सख़्ती से लागू करने के लिए जि़ला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को हिदायतें जारी
चंडीगढ़, 4 अप्रैल (विश्ववार्ता) भारत निर्वाचन आयोग की टीम ने पंजाब के सभी डिप्टी कमिशनरों, पुलिस कमिशनरों और सीनियर पुलिस कप्तानों को लोक सभा मतदान-2024 के दौरान राज्य में नशों, नकदी और शराब की तस्करी को रोकने के लिए निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। यहाँ उप चुनाव आयुक्त हिरदेश कुमार के नेतृत्व में हुई मीटिंग के दौरान निर्वाचन आयोग की टीम ने अधिकारियों को कहा कि वह लोक सभा मतदान- 2024 में वोट प्रतिशतता बढ़ाने के लिए सभी पोलिंग स्टेशनों पर सभी ज़रुरी प्रबंध करें।
निर्वाचन आयोग की टीम ने जि़ला अधिकारियों को वोटिंग के दौरान सुरक्षा ड्यूटी पर बाहर से आने वाले केंद्रीय बलों के जवानों के रहने के लिए भी पुख़्ता प्रबंध यकीनी बनाने के लिए कहा। इस दौरान सभी जिलों के पुलिस कमिशनरों और सीनियर पुलिस कप्तानों से आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद शराब और नशीले पदार्थों की बरामदगी सम्बन्धी विस्तृत जानकारी ली गई। इसके इलावा अलग-अलग जिलों के डिप्टी कमिशनरों से वोटरों की गिनती बढ़ाने, वैबकास्टिंग के प्रबंधों और पोलिंग स्टेशनों पर सभी तैयारियों करने के लिए उठाये गए कदमों के बारे भी जानकारी हासिल की गई।
इसके साथ ही निर्वाचन आयोग की टीम ने सभी डीसीज़, सीपीज़ और एसएसपीज़ के साथ चुनाव प्रक्रिया से सम्बन्धित महत्वपूर्ण सुझाव और जानकारी भी सांझा की।इस मौके पर पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने आयोग को भरोसा दिलाया कि पंजाब में लोक सभा मतदान बिना किसी दबाव, निष्पक्ष और आज़ाद तरीके के साथ करवाये जाएंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन आयोग की टीम को यह भी यकीन दिलाया कि सभी अधिकारियों को आदर्श चुनाव आचार संहिता को सख़्ती के साथ लागू करने के निर्देश दिए गए हैं और पंजाब में नशों के साथ-साथ शराब की ग़ैर-कानूनी तस्करी को रोकने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।





















