
भारत-थाईलैंड संयुक्त आयोग की बैठक आज
चंडीगढ, 17 अगस्त (विश्ववार्ता):भारत-थाईलैंड संयुक्त आयोग की बैठक में भाग लेने के लिए विदेश मंत्री एस जयशंकर बैंकॉक पहुंचे। भारत और थाईलैंड राजनयिक संबंधों की स्थापना के 75 वर्ष मना रहे हैं। डा. जयशंकर ने एक ट्वीट में लिखा कि उन्होंने भारतीय समुदाय से मिलकर थाईलैंड दौरे की शुरुआत की। उन्होंने उनके साथ न्यू इंडिया की उपलब्धियों और आकांक्षाओं को साझा किया और भारत की प्रगति में योगदान करने के लिए उनके उत्साह का स्वागत किया। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन के लिए भारत-थाई चैंबर ऑफ कॉमर्स (ITCC) को भी धन्यवाद दिया।























