
भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं हिमाचल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह
चंडीगढ,27 नवंबर (विश्ववार्ता)हिमाचल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह रविवार सुबह राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुईं। उन्होंने राहुल गांधी के साथ मार्च किया। प्रतिभा सिंह का दिनभर राहुल गांधी के साथ इस यात्रा में पैदल चलने का कार्यक्रम है।





















