
भारत और ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट के तीसरे दिन का खेल जारी
भारत को लगा 8वां बडा झटका, जडेजा आऊट
जानिये कितने रनों की बनाई बढत
चंडीगढ, 11 फरवरी (विश्ववार्ता) भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहले मुकाबले का तीसरे दिन का खेल जारी है और पहला सेशन चल रहा है। भारत को दिन का पहला झटका जडेजा के रूप मे लगा है। भारत की 163 रनों की बढत हो गई है। भारत इस समय 8 विकेट खोकर 340 रन बना चुका है। अक्षर पटेल और मोहम्मद शमी क्रीज पर हैं।
रवींद्र जडेजा 70 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें टॉड मर्फी ने बोल्ड कर दिया। उन्होंने अक्षर पटेल के साथ 211 गेंद पर 88 रन की साझेदारी की। डेब्यू मैच खेल रहे टॉड मर्फी को छठी सफलता मिली है। इससे पहले, उन्होंने केएस भरत 8 रन, केएल राहुल (20 रन), रविचंद्रन अश्विन (23 रन), चेतेश्वर पुजारा (7 रन), विराट कोहली (12 रन) के विकेट लिए। मर्फी के अलावा, पैट कमिंस और नॉथन लायन ने एक-एक विकेट लिए।























