
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल जारी
भारत के 445 रनों के जबाव अंग्रेजो की आक्रामक शुरूआत
मात्र 20 ओवर मे बनाये ओवर इतने रन
स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन के टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेट पूरे
चंडीगढ, 16 फरवरी (विश्ववार्ता) भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट की सीरीज का तीसरा मैच राजकोट में खेला जा रहा है। आज दूसरे दिन का खेल खेला जा रहा है भारत की पहली पारी 130 ओवर मे 445 रनों पर सिमटने के बाद इंग्लैंड ने 20 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 115 रन बना लिए हैं। इंग्लिश टीम अपने आक्रामक क्रिकेट बैजबॉल का इस्तेमाल कर रही है। भारत और इंग्लैंड के बीच राजकोट में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है। सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है।
भारत के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेट पूरे हो गए। उन्होंने आज इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट टेस्ट में जैक क्रॉली को आउट कर यह उपलब्धि हासिल की। अश्विन टेस्ट में 500 विकेट लेने वाले भारत के दूसरे गेंदबाज हैं। उनसे पहले पूर्व कप्तान अनिल कुंबले ने यह उपलब्धि हासिल की थी।
इससे पहले भारत की पहली पारी 445 रन पर खत्म हो गई। आज भारत ने पांच विकेट पर 326 रन से आगे खेलना शुरू किया और 119 रन जोडऩे में बाकी बचे पांच विकेट गंवा दिए। शुरुआती आधे घंटे में टीम इंडिया ने कुलदीप यादव (4) और रवींद्र जडेजा (112) का विकेट गंवा दिया था। इसके बाद रविचंद्रन अश्विन ने ध्रुव जुरेल के साथ आठवें विकेट के लिए 77 रन की साझेदारी निभाई। इस साझेदारी को रेहान अहमद ने तोड़ा। उन्होंने पहले अश्विन (37) और फिर ध्रुव जुरेल (46) को पवेलियन भेजा। इसके बाद जसप्रीत बुमराह ने सिराज के साथ 10वें विकेट के लिए 30 रन जोड़े। वुड ने बुमराह को आउट कर भारतीय पारी को 445 रन पर समेट दिया। इंग्लैंड की ओर से वुड ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। वहीं, रेहान को दो विकेट मिले। जेम्स एंडरसन, टॉम हार्टले और जो रूट को एक-एक विकेट मिला।























