
भारत के 327 रनो के लक्ष्य के जबाव मे दक्षिण अफ्रीका की खराब शुरूआत
भारतीय गेंदबाजों का दमदार प्रदर्शन जारी
10 ओवर के बाद जानिये दक्षिण अफ्रीका क्या हुआ स्कोर
चंडीगढ़, 5 नवंबर (विश्ववार्ता) आज विश्व कप 2023 के 37वें मुकाबले में भारत का सामना दक्षिण अफ्रीका से हो रहा है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। विराट कोहली के 49वें शतक के दम पर भारत ने वल्र्ड कप में साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 327 रन का टारगेट दिया है। जवाब में साउथ अफ्रीका ने 10 ओवर में 35 रन पर 3 विकेट गंवा दिया है।
भारत को 11वें ओवर में 93 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। शुभमन गिल 24 गेंद में 23 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें केशव महाराज ने क्लीन बोल्ड किया। इससे पहले रोहित 24 गेंद में 40 रन बनाकर आउट हुए थे। उन्हें रबाडा ने आउट किया था।























