
भारत के महान स्पिनर बिशन सिंह बेदी ने दुनिया को कहा अलविदा, आज होगा अंतिम संस्कार
चंडीगढ़, 24 अक्तूबर (विश्ववार्ता) भारत के पूर्व महान क्रिकेटर व स्पिन गेंदबाज बिशन सिंह बेदी का लंबी बीमारी के चलते कल निधन हो गया है। बिशन सिंह बेदी की बेटी ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर दो बजे लोधी श्मशान घाट पर होगा।
बिशन सिंह बेदी 77 साल के थे। कुछ समय पहले ही उनके घुटने की सर्जरी हुई थी। इसके बाद उनकी हालत लगातार बिगड़ती गई और 23 अक्तूबर के दिन उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। बेदी ने भारत के लिए कुल 77 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले थे। इस दौरान उन्होंने 273 विकेट झटके थे। बेदी को भारतीय टेस्ट इतिहास के बेहतरीन स्पिनरों में माना जाता है। उन्होंने अपने दम पर देश को कई मैच जिताए थे। बिशन सिंह बेदी के चार बच्चे थे। अंगर बेदी, गावस इंदर बेदी, नेहा बेदी और गिलिंदर बेदी। अंगद बेदी और उनकी पत्नी नेहा धूपिया भारतीय फिल्म जगत में जाना-माना नाम हैं।





















