
नई दिल्ली. भारतीय पहलवान रवि दहिया बुल्गारिया के जॉर्जी वेलेंटिनोव वेंगेलोव को हराकर टोक्यो ओलंपिक पुरुष फ्रीस्टाइल 57 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंचे हैं. वहीं, भारत के दीपक पूनिया ने चीन के लि जुशेन को 6-3 से हराकर तोक्यो ओलंपिक पुरूषों की 86 किग्रा कुश्ती इवेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली है.




















