
भारत के चंद्रयान-3 ने चांद के बारे में जानकारी देना शुरू
लैंडर विक्रम ने चंद्रमा की सतह के तापमान का लगाया पता, ISRO ने किया अपडेट एक्स पर शेयर
चंडीगढ़, 27 अगस्त (विश्ववार्ता) चंद्रमा पर पहुंचा अपना चंद्रयान-3 अब वहां की जानकारी भेजने में लग गया है। चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर पर लगे ChaSTE पेलोड ने चंद्रमा के तापमान को लेकर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) को अहम जानकारी दी है। जिसके बाद इसरो ने चंद्रमा का तापमान संबंधी एक ग्राफ शेयर किया है। ग्राफ के मुताबिक, चंद्रमा के साउथ पोल की सतह का तापमान -50 डिग्री सेल्सियस है। चंद्रमा की सतह पर यह उसकी ऊपरी मिट्टी का तापमान है। लेकिन चंद्रमा की गहराई में जाने पर तापमान में तेजी से गिरावट आती है। इसरो ने बताया कि, 80 मिलीमीटर भीतर जाने पर तापमान -10 डिग्री तक गिर जाता है। यानी चंद्रमा की सतह हीट को रिटेन नहीं कर पाती है।
चंद्रमा के तापमान का ग्राफ शेयर करने के साथ इसरो ने लिखा- यह विक्रम लैंडर पर लगे ChaSTE पेलोड का पहला डेटा है। चंद्रमा की सतह के थर्मल व्यवहार को समझने के लिए विक्रम लैंडर पर लगा ChaSTE (चंद्रमा का सतही थर्मोफिजिकल प्रयोग) ध्रुव के आसपास चंद्रमा की ऊपरी मिट्टी के तापमान को मापता है। इसमें एक तापमान जांच है जो एक नियंत्रित प्रवेश तंत्र की मदद से 10 सेमी की गहराई तक पहुंच सकता है। जांच में 10 अलग-अलग तापमान सेंसर लगे हैं। इसरो ने आगे बताया कि जो गाफ शेयर किया गया है, वह अलग-अलग गहराइयों पर दर्ज किए गए चांद की सतह/निकट-सतह के तापमान में अंतर को दर्शाता है। इसरो ने कहा कि चंद्रमा के डेटा का विस्तृत अध्यन किया जा रहा है।






















