
भारत के इस हिस्से में पहुंचा मानसून, कई राज्यों में तापमान गिरा
इन राज्यों में बारिश के आसार
चंडीगढ, 17 मई (विश्व वार्ता) आमतौर पर भारत में मानसून एक जून के आसपास आता है, लेकिन इस बार वो कुछ दिन पहले आ जाएगा। अभी तक के डेटा के विश्लेषण पर पता चला कि मानसून केरल में 27 मई को आएगा। एक और अच्छी खबर मौसम विभाग ने दी है। जिसके तहत मंगलवार को हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। ऐसे ही आसार हिमाचल प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, उत्तराखंड के लिए भी हैं।। वहीं अंडमान के ज्यादातर हिस्सों में तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। साथ ही कई हिस्सों में बारिश भी हुई।




















