
भारत के इस स्टार बल्लेबाज ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से किया संन्यास का ऐलान
चंडीगढ, 15 सिंतबर (विश्ववार्ता) भारत के स्टार सलामी बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने ट्वीट के जरिए अपने संन्यास की जानकारी दी है। रॉबिन अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए काफी फेमस रहे हैं और सफेद गेंद के दोनों प्रारूपों में भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने ट्वीट करके लिखा, “अपने देश और अपने राज्य कर्नाटक का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान रहा है। हालांकि, सभी अच्छी चीजों का अंत होना चाहिए और कृतज्ञ हृदय के साथ, मैंने भारतीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का फैसला किया है।





















