
भारत की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चौथे टी20 मैच में जोरदार वापिसी
सीरीज मे की 2-2 की बराबरी
चंडीगढ़, 18 जून (विश्ववार्ता) भारत ने दक्षिण अफ्रीका को चौथे टी20 मैच में 82 रन से हराया. इस तरह से सीरीज 2-2 से बराबर हो गई. अंतिम मैच 19 जून को खेला जाएगा. भारत ने टॉस हारकर पहले खेलते हुए पहले खेलते हुए 6 विकेट पर 169 रन बनाए हैं. दिनेश कार्तिक ने अर्धशतक लगाया. जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 16.5 ओवर में 87 रन ही बना सकी. आवेश खान ने 4 विकेट झटके. कप्तान तेंबा बावुमा कोहनी की चोट के कारण रिटायर्ड हर्ट हुए और फिर बल्लेबाजी करने नहीं उतरे. भारत की ओर से दिनेश कार्तिक ने सबसे ज्यादा 55 रन की पारी खेली, जबकि हार्दिक ने 46 रन बनाए।






















