चंडीगढ़, 15 फरवरी (विश्ववार्ता) दूसरी पारी में भारत ने 7 विकेट खोकर 202 रन बना लिए हैंभारत को 65.4 ओवर में सातवां झटका लगा. मोईन अली ने विराट कोहली को एलबीडब्ल्यू आउट किया. इस मैच में यह दूसरा मौका है. इससे पहली पारी में भी अली ने ही विराट को पवेलियन की राह दिखाई दी. विराट 149 गेंदों में 7 चौकों के साथ 62 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे. नए बल्लेबाज कुलदीप यादव आए हैं.