
दिल्ली, 20 मार्च (विश्ववार्ता)नई दिल्ली. भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का फाइनल और आखिरी मुकाबला आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. इंग्लैंड के कप्तान ऑयन मॉर्गन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. रोहित शर्मा आज जबरदस्त बल्लेबाजी कर रहे हैं. हिटमैन ने अब तक 26 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्कों की मदद से 44 रन बना लिए हैं. विराट कोहली भी उनका अच्छा साथ निभाते हुए 18 रन बनाकर खेल रहे हैं. सात ओवर बाद भारत का स्कोर-80/0




















