
वॉशिंगटन सुंदर और शार्दुल ठाकुर ने किया कमाल
ब्रिसबेन, 17 जनवरी (गुरपुनीत सिंह सिद्धू)ब्रिस्बेन टेस्ट के तीसरे दिन गाबा की तेज और उछाल भरी पिच पर वॉशिंगटन सुंदर और शार्दुल ठाकुर ने कमाल कर दिया. 186 के स्कोर पर जब ऋषभ पंत आउट हुए, तो लगा भारतीय टीम जल्द ही सिमट जाएगी. लेकिन, सुंदर और शार्दुल की जोड़ी ने ऑस्ट्रेलियाई पेस अटैक की धज्जियां उड़ाते हुए भारत को मैच में वापस ला दिया. 186 के स्कोर पर 6 विकेट गिरने के बाद इन दोनों ही बल्लेबाजों ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को आड़े हाथों लिया और खुलकर शॉट्स लगाए. . ऑस्ट्रेलिया के लिए पहली पारी में अब तक जोश हेजलवुड ने 3 विकेट झटके. पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क और नाथन लियोन ने 1-1 विकेट लिए. भारत ने शुभमन गिल (7), रोहित शर्मा (44), चेतेश्वर पुजारा (25), अजिंक्य रहाणे (37), मयंक अग्रवाल (38) और ऋषभ पंत (23) के विकेट गंवाए. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 369 रनों पर सिमट गई.






















