
ब्रिसबेन, 19 जनवरी (गुरपुनीत सिंह सिद्धू): 71 ओवर के बाद भारत का स्कोर 201 रन 3 विकेट के नुकसान पर है. चेतेश्वर पुजारा (45 रन) और ऋषभ पंत (22 रन) क्रीज पर हैं. भारत ने रोहित शर्मा (7), शुभमन गिल (91) और अजिंक्य रहाणे (24) के विकेट गंवाए. ऑस्ट्रेलिया के लिए पैट कमिंस ने दूसरी पारी में 2 विकेट झटके. नाथन लियोन ने 1 विकेट लिया. इससे पहले भारतीय गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में 294 रनों पर ऑल आउट कर दिया था. टीम इंडिया को ये टेस्ट मैच और सीरीज जीत के लिए 328 रनों का टारगेट मिला. भारत की पहली पारी 336 रनों पर सिमट गई थी. भारत पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया के 369 रनों के स्कोर से 33 रन दूर रहा गया था. ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 33 रनों की बढ़त हासिल थी.






















