
रोहित ने टेस्ट करियर की लगाई सेंचुरी
नई दिल्ली 13 फरवरी (विश्ववार्ता) भारत और इंग्लैंड के बीच 4 टेस्ट की सीरीज का दूसरा मैच चेन्नई के चेपक स्टेडियम में खेला जा रहा है। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया। भारत ने 3 विकेट गंवाकर 180+ रन बना लिए हैं। ओपनर रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे क्रीज पर हैं। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए अब तक 100+ रन की पार्टनरशिप हो चुकी है।






















