ब्रिसबेन, 17 जनवरी (गुरपुनीत सिंह सिद्धू): लंच तक भारत का स्कोर 161 रन 4 विकेट के नुकसान पर है. ऋषभ पंत (4 रन) और मयंक अग्रवाल (38 रन) क्रीज पर हैं. ऑस्ट्रेलिया के लिए पहली पारी में अब तक पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, मिशेल स्टार्क और नाथन लियोन ने 1-1 विकेट लिए. भारत ने शुभमन गिल (7), रोहित शर्मा (44), चेतेश्वर पुजारा (25) और अजिंक्य रहाणे (37) के विकेट गंवाए. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 369 रनों पर सिमट गई. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा और निर्णायक टेस्ट मैच ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर खेला जा रहा है. चार मैचों की टेस्ट सीरीज में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं.
Ind Vs NZ 1st Test: ਭਾਰਤ ਨੇ ਲਈ ਲੀਡ: ਕਪਤਾਨ ਗਿੱਲ ਸੈਂਕੜੇ ਤੋਂ ਖੁੰਝੇ
Ind Vs NZ 1st Test: ਭਾਰਤ ਨੇ ਲਈ ਲੀਡ: ਕਪਤਾਨ ਗਿੱਲ ਸੈਂਕੜੇ ਤੋਂ ਖੁੰਝੇ - ਵੈਲਿੰਗਟਨ ਟੈਸਟ ਦੇ ਤੀਜੇ ਦਿਨ...






















