भारत का मोस्ट वांटेड आतंकी लश्कर ए तैयबा के प्रमुख अदनान अहमद उर्फ हंजला अदनान की मौत की खबर
चंडीगढ, 6 दिसंबर (विश्ववार्ता) भारत का मोस्ट वांटेड आतंकी लश्कर ए तैयबा के प्रमुख आतंकियों में से एक अदनान अहमद उर्फ हंजला अदनान की मौत की खबर आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कराची में अज्ञात हमलावरों ने अदनान को मौत के घाट उतार दिया. ये वहीं आतंकी है जिसने भारत में कई आतंकी घटनाओं को अंजाम दिया है।
जानकारी के अनुसार कराची में अज्ञात हमलावरों ने उसकी हत्या की है। लश्कर-ए-तैयबा में अहम स्थान रखने वाला अदनान साल 2016 में पंपोर में हुए सीआरपीएफ के काफिले पर हमले का मास्टरमाइंड था। इस हमले में आठ सैनिक शहीद हुए थे और 22 घायल हुए थे।अदनान का हाथ साल 2015 के ऊधमपुर आतंकी हमले में भी था। इसके अलावा वह पाकिस्तान में नए आतंकी तैयार करता रहा था। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर और पुलवामा में हुए आत्मघाती हमले करवाने में भी उसने अहम भूमिका निभाई थी। इसके साथ ही उसे पाक अधिकृत कश्मीर में लश्कर के कैंप्स में नए रंगरूटों को प्रशिक्षण देने की जिम्मेदारी भी दी गई थी।
























